Search

थाना पुलिस मेरी जेब में रहती है, 21.80 लाख ठगी और धमकी मामले में रातु थाना में FIR दर्ज

Ranchi : मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, थाना पुलिस मेरी जेब में रहती है. इस कथित धमकी के साथ जमीन बिक्री के नाम पर 21 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए लोहरदगा निवासी अमित कुमार साहु ने रातु थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, थाना पुलिस मेरी जेब में रहती है. इस कथित धमकी के साथ जमीन बिक्री के नाम पर 21 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए लोहरदगा निवासी अमित कुमार साहु ने रातु थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, लोहरदगा के मैना बगीचा निवासी अमित कुमार साहु ने आमटांड निवासी रवि कुमार वर्मा पर फर्जी एकरारनामा बनाकर रुपये लेने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता के मुताबिक 6 मार्च 2024 को जीआरएन नंबर 2401015625 के तहत जमीन बिक्री को लेकर एकरारनामा तैयार किया गया था, जिसके बाद विभिन्न तिथियों में आरोपी ने 21.80 लाख रुपये अग्रिम के तौर पर लिए.

आरोप है कि जब भी जमीन रजिस्ट्री की बात होती थी, आरोपी टालमटोल करने लगता था. काफी दबाव के बाद करीब 4 लाख रुपये वापस किए गए, लेकिन बाकी रकम अब तक नहीं लौटाई गई. प्राथमिकी में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों से आरोपी धोखाधड़ी कर रहा है और पैसा मांगने पर धमकी देता था कि जो करना है कर लो, थाना पुलिस मेरी जेब में रहती है.

शिकायतकर्ता ने कहा किया है कि जिस जमीन को लेकर एकरारनामा किया गया, उससे आरोपी का कोई संबंध नहीं है.मामले में रातु थाना क प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही