Search

 
 
 

चतरा लोकसभा सीट पर स्थानीय को बनाया जाय प्रत्याशी : लाल सूरज

 
Panki, Palamu:  भारत का एकलौता लोकसभा सीट चतरा है जहां आजादी के बाद से अभी तक कोई भी स्थानीय सांसद नहीं बना. वो लोकसभा सीट किसी और राज्य में नहीं बल्कि हमारे अपने राज्य झारखंड में ही है और उस लोकसभा सीट का नाम चतरा है. चतरा लोकसभा सीट 1957 में अस्तित्व में आया. इस सीट के अस्तित्व में आने के बाद साल 2019 तक कुल 16 बार लोकसभा के चुनाव हुए और इन 16 बार जिस भी पार्टी के सांसद निर्वाचित हुए वे सब के सब बाहरी ही थे. यह क्षेत्र के लिए दुर्भाग्य पूर्ण विषय है. यह कहना है पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह पांकी अनुमंडल संघर्ष समिति के संयोजक लाल सूरज का. सोमवार को बांदुबार स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर बना हुआ है. चतरा लोकसभा क्षेत्र का स्थानीय निवासी ना होना है. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-come-to-dhanbad-on-march-1-corporation-started-cleaning-8-lane-road/">पीएम

मोदी एक मार्च को धनबाद आएंगे, निगम ने शुरू की 8 लेन सड़क की सफाई

‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में चतरा से संबंधित पूछा गया था सवाल

इस सवाल को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति शो में प्रश्न के रूप में पूछा भी था. उन्होंने कहा कि अगामी तीन मार्च को पांकी सिचाई विभाग के मैदान में चतरा लोकसभा स्तरीय स्थानीय उम्मीदवार रायशुमारी महासम्मेलन जुटान कार्यक्रम आयोजित की गई है. इस महासम्मेलन में चतरा लोक सभा के विभिन्न जगहों से लोग शामिल होंगे. स्थानीय उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाने की मांग उठाया जायेगा. जब तक स्थानीय सांसद निर्वाचित नहीं होंगे तब तक चतरा का समुचित विकास नहीं हो पायेगा. बिहार यूपी के रहने वाले लोग चतरा को चारागाह बना दिया है. इस बार बाहरी उम्मीदवार को जमकर विरोध किया जायेगा. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-police-revealed-the-lover-turned-out-to-be-the-murderer-of-the-girlfriend/">पलामू

: पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर पांकी विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता निरंजन यादव, पूर्व मुखिया कामख्या नारायण सिंह, राष्ट्रीय नाई महासभा पलामू जिला अध्यक्ष प्रो बच्चन ठाकुर ,नौगढ़ मुखिया पाइनर पाण्डे, भीम शुक्ला, आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य अकमल खान,पकरिया मुखिया पति मिंटी वर्मा, प्रसिद्ध सिंह, समाजसेवी अरविंद सिंह, कोनवाई मुखिया पति बृजदेव सिंह, ज्ञानी सिंह, बाबूलाल सिंह, सोनपुरा पंचायत मुखिया पति मृतुन्जय सिंह,मंटू शर्मा अरविन्द सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही