Search

 
 
 

देवघर के रामपुर मुहल्ला में तालाब के सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोग नाराज

 
Deoghar : देवघर (Deoghar) देवघर के वार्ड नंबर 25 रामपुर मुहल्ला में तालाब का सौंदर्यीकरण नगर निगम करा रहा है. तालाब से गाद (कीचड़) को हटाया जा रहा है. परंतु इस तालाब से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. छठ महापर्व में लोग इस तालाब में अर्घ्य देते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार तालाब के सौंदर्यीकरण का काम सही ढंग से नहीं हो रहा है. तालाब को 3 फीट गहरा करना था. परंतु मात्र एक फीट गहरा किया जा रहा है, जो नियम के विरुद्ध है. देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराते हैं. उन्हें यह भी नहीं मालूम कि योजना की प्राक्कलित राशि क्या है. उन्होंने कहा कि अगर गलत तरीके से खुदाई हो रही है तो उसकी जांच कराई जाएगी. यह हजारों लोगों की आस्था का सवाल है. यह भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/deoghar-bus-service-may-start-from-inter-state-bus-terminal-in-shravani-mela/">देवघर

: श्रावणी मेला में इंटर स्टेट बस टर्मिनल से शुरू हो सकती है बस सेवा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही