MumbaI : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले डरा रहे हैं. कई शहरों में फिर से लॉकडाउन लगाये जाने की बात कही जा रही है. इसकी शुरुआत की जा चुकी है. नागपुर के शहरी इलाके में 15 मार्च से पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया जायेगा. इस संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को कहा कि शहरी इलाके में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जायेगा. केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. जान लें कि पिछले महीने से ही सात मार्च तक जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद कर दिये गये थे. हालांकि शनिवार और रविवार को बाजार खोलने की अनुमति थी, लेकिन अब पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया जा रहा है. राज्य में पहले से ही सा माजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में जमावड़े पर रोक लगी हुई है. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-gave-information-1-crore-14-lakh-migrant-workers-returned-to-their-home-state-in-lockdown/36245/">सरकार
ने दी जानकारी, लॉकडाउन में 1 करोड़,14 लाख प्रवासी कामगार अपने गृह राज्य लौटे
प्रधानमंत्री मोदी की परीक्षा पे चर्चा, अब तक 8.6 लाख से अधिक छात्र करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन
ने दी जानकारी, लॉकडाउन में 1 करोड़,14 लाख प्रवासी कामगार अपने गृह राज्य लौटे
एक दिन में सबसे अधिक 13,659 नये मामले सामने आये
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इस साल एक दिन में सबसे अधिक 13,659 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2252057 हो गई. स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 54 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 52,610 हो गई है. वहीं, नागुपर में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक कुल 243726 मामले सामने आ चुके हैं. जिले में इस महामारी से अभी तक 4,877 लोगों की मौत हुई है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/prime-minister-modis-parikchha-pe-charcha-more-than-8-6-lakh-students-have-been-registered-so-far/36230/">प्रधानमंत्री मोदी की परीक्षा पे चर्चा, अब तक 8.6 लाख से अधिक छात्र करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन
Leave a Comment