Search

 
 
 

एचईसी में दूसरे दिन भी तालाबंदी, मुख्यालय सहित तीनों प्लांटों में प्रवेश पर रोक

 
Ranchi :  हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) मुख्यालय में दूसरे दिन भी तालबंदी की गयी है. कंपनी के अफसरों ओर मजदूरों ने बकाये वेतन की मांग को लेकर एचईसी के तीनों प्लांटों में तालाबंदी कर दी है. मुख्यालय सहित तीनों प्लांट मे सभी के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है. इससे पहले बुधवार सुबह 8 बजे से मजदूर कंपनी मुख्यालय के बाहर जुटने लगे थे. इसके बाद हेवी मशीन टूल्स प्लांट (एचएमटीपी), हेवी मशीन बिल्डिंग प्लांट (एचएमबीपी) और फाउंड्री फोर्ज प्लांट (एफएफपी) के मुख्य गेट के साथ-साथ निगम मुख्यालय के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया. इस तालाबंदी के बाद एचईसी एक प्रकार से बंद पड़ गया है. कर्मचारियों ने कंपनी में अनिश्चित काल के लिए तालाबंदी की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/736a97eb-cfa3-4a4d-a080-5a7bdba6e062.jpeg"

alt="" width="1599" height="1200" />

एक मंच पर आकर सात श्रमिक संगठन कर रहे आंदोलन

सात श्रमिक संगठन एक मंच पर आकर आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन में बीएमएस के समर्थक बाहर से समर्थन कर रहे हैं. अभी एक मंच पर हटिया मजदूर कामगार यूनियन, हटिया मजदूर यूनियन, हटिया लोक मंच, एचईसी श्रमिक संघर्ष यूनियन, हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन और एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन शामिल हैं. एचईसी श्रमिक कर्मचारी यूनियन :  प्रकाश कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार, संजय सिन्हा और  शुभाष चौधरी हटिया मजदूर यूनियन : महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, भवन सिंह, हरेंद्र यादव हटिया कामगार यूनियन : एम.पी. रामचंद्र, आर.के. शाही, अर्जुन, राम सुंदर स्वामी, अमरेंद्र कुमार सप्लाई संघर्ष समिति : दिलीप सिंह, मनोज पाठक, वाई. त्रिपाठी, प्रमोद कुमार हटिया मजदूर लोक मंच : राम कुमार नायक, कमल महली, चिराग बारला, सुनील तिर्की हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन : गिरिश चौहान [wpse_comments_template]       [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही