Search

 
 
 

Latehar News: लोध फॉल का वूडेन ब्रिज सैलानियों के लिए बंद

Latehar News: झारखंड के सबसे ऊंचे जलप्रपात लोध फॉल की खूबसूरती दिन दिनों देखते ही बन रही है. चारो ओर हरियाली और बीच में सैकड़ों फीट की उच्‍चाई से गिरता पानी लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.
 
लकड़ी का पुल, लोध फॉल

Latehar News: झारखंड के सबसे ऊंचे जलप्रपात लोध फॉल की खूबसूरती दिन दिनों देखते ही बन रही है. चारो ओर हरियाली और बीच में सैकड़ों फीट की उच्‍चाई से गिरता पानी लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. यहां की नयनाविराम व विहंगम दृश्‍य देख कर लोग रोमांच से भर जा रहे हैं. वैसे भी के दिनों में जिले के महुआडांड़ प्रखंड में अवस्थित इस जल प्रपात की खूबसूरती पूरे शबाब में रहती है. यही कारण है कि जलप्रपात का दीदार करने के लिए काफी संख्‍या में सैलानी प्रतिदिन यहां पहुंच रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: 

वहीं पर्यटकों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए वन विभाग ने एक एडवाइजरी जारी किया हैै. पलामू व्याघ्र परियोजना (दक्षिणी प्रमंडल) के उप निदेशक के निर्देश पर लोध फॉल में पानी के अप्रत्‍याशित बहाव को देखते हुए लोध फॉल में बने वूडन ब्रिज (लकड़ी का पुल) को बंद कर दिया गया है. अगले आदेश तक पर्यटक इस पुल पर नहीं जा सकेगें. ऐसा करने पर सैैलानियों को एक हजार रुपये तक का जुर्माना व कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि लोध फौल को पूरी बंद नहीं किया गया है. सैलानी दूर से लोध फॉल का दीदार कर सकते हैं, लेकिन लकड़ी के पुल पर नहीं जा सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही