Search

 
 
 

लोहरदगा: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 13 वर्षीय छात्रा की मौत, वार्डन और प्रबंधन पर लगाए आरोप

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने विद्यालय की वार्डन और प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं. परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्रा की तबीयत बिगड़ने की स्थिति में विद्यालय स्तर पर क्या कदम उठाए गए और उसे समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई या नहीं,  इसकी जांच होनी चाहिए.
 
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

Lohardaga: लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा सुनीता कुमारी की मौत से इलाके में शोक का माहौल है. छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन विद्यालय पहुंचे. परिजनों ने विद्यालय की वार्डन और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

जानकारी के मुताबिक मृतका सुनीता कुमारी लोहरदगा जिले के अगरडीह, रनगड़ा गांव की रहने वाली थी. वह किस्को प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही थी.

परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर उठाए सवाल

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने विद्यालय की वार्डन और प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं. परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्रा की तबीयत बिगड़ने की स्थिति में विद्यालय स्तर पर क्या कदम उठाए गए और उसे समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई या नहीं,  इसकी जांच होनी चाहिए.

निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग

आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होती है. ऐसे में 13 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला गंभीर है. घटना की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद क्या कार्रवाई की गई और कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई.

फिलहाल, इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों के आरोपों, छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों और विद्यालय प्रबंधन की भूमिका को लेकर जांच के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी. अब सभी की नजर इस बात पर है कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाते हैं या नहीं और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही