Search

 
 
 

लोहरदगा: नक्सली हमले में 3 जवान घायल, IED विस्फोट कर नक्सलियों ने बनाया निशाना

 
Lohardaga: नक्सली हमले में तीन जवान घायल हो गये हैं. जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के द्वारा जमीन के अंदर लगाये गये आइडी के विस्फोट होने से सर्च अभियान पर निकले जवान घायल हो गये. यह घटना शुक्रवार को जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के शाहीघाट के पास हुई है. जहां नक्सलियों ने आइइडी ब्लास्ट किया है. इस घटना में जिला पुलिस बल के तीन जवान घायल हो गये हैं. आइइडी ब्लास्ट करने के बाद नक्सलियों की ओर से फायरिंग भी की गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं. दोनों ओर से फायरिंग भी हुई है.

सर्च अभियान पर निकले थे जवान

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस के जवान जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के शाहीघाट में सर्च अभियान चला रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा जवानों को क्षति पहुंचाने के इरादे से जमीन के अंदर लगाये गये आइडी को नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया. आइडी विस्फोट में तीन जवान घायल हो गये, इसके बाद नक्सलियों के द्वारा जवानों के ऊपर फायरिंग की गयी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी शुरू की. हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे हैं.

रविंद्र गंझू के दस्ते का हाथ आ रहा है सामने

लोहरदगा में हुए नक्सली हमले में हार्डकोर नक्सली रविन्द्र गंझू के दस्ते का हाथ सामने आ रहा है. गौरतलब है कि तीन जिलों की पुलिस के लिए सरदर्द बन चुका रविंद्र गंझू अबतक गिरफ्त से बाहर है. लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला बांझीटोला का रहने वाला भाकपा माओवादी संगठन का जोनल कमांडर और 10 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली रविन्द्र गंझू लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिले में पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. इन तीनों जिलों में रविंद्र गंझू का दस्ता सक्रिय है. बता दें कि रविंद्र गंझू के दस्ते के साथ पुलिस की कई बार मुठभेड़ हुई. इन मुठभेड़ में रविंद्र गंझू घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही