Search

 
 
 

लोहरदगा: लोकसभा चुनाव ड्यूटी से लौटे एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी को मारी गोली

 
Lohardaga: लोकसभा चुनाव खत्म कराने के बाद वापस लौटे एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी को गोली मार दी है. यह घटना बुधवार की रात जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित एसपी आवास के पीछे में हुई है. जहां एक सिपाही अनंत मुंडा ने एएसआई धर्मेन्द्र सिंह को गोली मार दी है. मौके पर ही धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें - राजमहल">https://lagatar.in/workers-celebrated-the-victory-of-vijay-hansda-from-rajmahal/">राजमहल

से विजय हांसदा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

क्या है मामला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/firing1.gif"

alt="" width="600" height="400" /> जिस सिपाही अनंत मुंडा ने गोली चलाई है, वह चुनाव ड्यूटी से वापस अपने घर लौटा था. जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया था. उसकी सर्विस राइफल उसके साथ थी, जब उसके साथी पुलिसकर्मियों ने उसे राइफल वापस लेने की कोशिश की तो उसने मना किया, इसके बाद जब उसे हथियार देने के लिए थोड़ा दबाव दिया गया तो उसके गुस्से में आकर धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी. कमरे में जैसे ही फायरिंग हुई, वहां से बाकी पुलिसकर्मी बाहर निकल गए. घटना को अंजाम देने वाला पुलिसकर्मी घर के अंदर ही है और रह-रह कर फायरिंग कर रहा था. इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पर मौके पर पहुंच गई है. एसपी और सीआरपीएफ कमांडेंट गोलीबारी करने वाले पुलिसकर्मी से बात करने की कोशिश कर रहे हैं. इधर इस गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/wells-dry-up-in-madhukam-boring-fails-no-confidence-in-supply-of-water-people-are-asking/">

 मधुकम में कुएं सूखे, बोरिंग फेल… सप्लाई वाटर का भरोसा नहीं, लोग पूछ रहे -पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही