Search

लोहरदगा : लावागाईं में ग्यारह हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, एक बच्ची झुलसी...

 छात्र के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया,  बिजली विभाग की लापरवाही हुआ उजागर.   Kudu/Lohardaga : लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत लावागाईं गांव में बुधवार को बकरी चराने गया 12 वर्षीय छात्र ग्यारह हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गयी.  एक अन्य छात्रा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. दो स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गये. बच्चे की दर्दनाक मौत से परिवार और लावागाईं समेत आस-पास के गांव वाले शोक में डूब गये. मृतक बच्चे की पहचान लावागाईं महली टोली निवासी बुधवा महली के 12 वर्षीय पुत्र पियूष महली के रूप में की गयी.   झुलस गयी बच्ची की पहचान दिव्या कुमारी केरूप में की गयी. [caption id="attachment_905682" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/lohardaga-44-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बच्चे के परिजन[/caption]

गांव वालों  ने कहा, बिजली विभाग की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घटी  

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू में प्राथमिक उपचार के बाद  उसे सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी मधुश्री मिश्रा, उप प्रमुख ऐनुल अंसारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी ली और शोक व्यक्त किया. गांव वालों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घटी है. आज  गुरूवार को सदर अस्पताल लोहरदगा में पोस्टमार्टम करने के बाद बच्चे को शव को परिजनों को सौंप दिया गया. देर शाम गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया.  बच्चे के पिता बुधवा महली ने इस संवाददाता से कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से मेरे घर का चिराग आज हमेशा-हमेशा के लिए बुझ गया लोगों ने मांग की कि पीड़ित परिवार को बिजली विभाग की ओर से तत्काल मुआवजा दिया जाये.

पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जायेगा

इधर घटना को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता दीपक खलखो से जब बात की गयी,  तो उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से दी जाने वाली तय मुआवजा राशि दी जायेगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp