Search

लोहरदगा : हाथी के हमले से बचने के लिए भाग रहे युवक की कुएं में गिरने से मौत

Lohardaga :  जिले के कैरो थाना क्षेत्र के एड़ादोन गांव में हाथी के हमले से बचने के लिए भाग रहे युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के तान गांव निवासी उमेश उरांव (18) के रूप में हुई है. यह घटना शनिवार देर रात की है. लेकिन ग्रामीणों को रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिली. रविवार को ग्रामीणों ने कुएं में शव को देखा. जिसके बाद कैरो थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

खेत के कुएं में गिर गया था युवक

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड लोहरदगा के ग्रामीण इलाके में घूम रहा था. इसी क्रम में शनिवार की रात हाथियों का झुंड कैरो थाना क्षेत्र के एड़ादोन गांव के समीप पहुंच गया. उमेश उरांव हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहा था.  ग्रामीण भी शोर मचाते हुए और हाथों में मशाल जलाकर हाथियों के पीछे-पीछे दौड़ रहे थे. तभी अचानक हाथियों का झुंड वापस मुड़कर ग्रामीणों पर हमला कर दिया.हाथियों से बचने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे. उमेश भी जान बचाकर भाग रहा था. इसी क्रम में वह एड़ादोन स्थित खेत के कुएं में गिर गया. सिर पर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//