Lohardaga : सैलून में शेविंग कराने के दौरान युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. यह घटना सोमवार सुबह लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु तोरार गांव की है, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद सभी मौके से फरार हो गये. मृतक युवक की पहचान जमीन कारोबारी नरेश साहू उर्फ शिबू के रूप में हुई है. इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई हैं. आशंका जतायी जा रही है कि जमीन विवाद को लेकर नरेश साहू की हत्या की गयी है.
लोहरदगा : सैलून में शेविंग करा रहे युवक के सिर में गोली मारकर हत्या
Last Updated: Apr 08, 2024 12:00 AM (IST)