Search

 
 
 

लोहरदगा : देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

 
Kudu (Lohardaga) : लोहरदग़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कुडू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया. आरोपी पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है. इसके विरुद्ध लोहरदगा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. लोहरदगा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुडू थाना अन्तर्गत ग्राम तान में कोई व्यक्ति अवैध हथियार रखकर घूम रहा है. इस आशय पर आदेशानुसार थाना प्रभारी कुडू विश्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापेमारी दल के द्वारा कुडू थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तान में विधिवत छापेमारी की गई. टीम को देख तान गांव निवासी सोहदन मिंज उम्र 23 वर्ष, पिता- सिलवेस्टर मिंज भागने लगा. जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया. शरीर की तलाशी के क्रम में उसकी कमर में रखा देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस मिला. तत्पश्चात अभियुक्त सोहदन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/political-drama-in-bihar-at-its-peak-bjp-said-not-played-there-will-be-a-rush-of-development/">बिहार

में पॉलिटिकल ड्रामा चरम पर, भाजपा बोली- खेला नहीं विकास का रेला होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही