Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा : ऐनुल अंसारी की जनता से अपील, राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लें भाग

कुड़ू उप प्रमुख ने जनता से डॉ रामेश्वर उरांव के पक्ष में वोट करने की अपील की Lohardaga :  लोहरदगा बीएस कॉलेज स्थित मैदान में आज शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम है. यहां वे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेसी नेता सह कुड़ू प्रखंड के उप प्रमुख ऐनुल अंसारी ने क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. साथ ही वो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों और पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर डॉ रामेश्वर उरांव के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं. ऐनुल अंसारी ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा सीट से डॉ रामेश्वर उरांव की बड़ी जीत और बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबरा गये हैं. उन्होंने कहा कि आगामी 13 नवंबर को लोहरदगा की जनता डॉ रामेश्वर उरांव का बढ़-चढ़कर समर्थन करेगी. कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने कार्यकाल में विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में काफी अहम भूमिका निभायी है. निश्चित रूप से यहां की जनता विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर से डॉ रामेश्वर उरांव को अपना प्रतिनिधि चुनेंगी.

डॉ रामेश्वर उरांव ने समाज को एकसूत्र में बांधने व विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का किया काम

कांग्रेसी नेता सह कुड़ू उप प्रमुख ऐनुल अंसारी ने कहा कि डॉ रामेश्वर उरांव लोहरदगा की जनता के दिलों में अपने बेहतर कार्यों के बदौलत राज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के पास लोहरदगा की जनता को देने के लिए सिर्फ और सिर्फ आश्वासन रह गया है. वो सिर्फ यहां की सीधी-साधी जनता को बरगलाकर वोट बटोरने की मंशा रखते हैं. आगामी चुनाव में  जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी. ऐनुल अंसारी ने कहा कि डॉ रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा विधायक के तौर पर क्षेत्र में सभी समाज को एकसूत्र में बांधने और विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है. यहां की जनता डॉ रामेश्वर उरांव को फिर से अपना समर्थन देकर विधानसभा भेजने का कार्य करेगी. मौके पर राजी अंसारी, वारिस अंसारी, शंकर उरांव, शाहिद अंसारी, सकीम अंसारी, बीरेंद्र उरांव, मनौव्वर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, सतीश उरांव, कुदुस अंसारी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-16-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही