लोहरदगा हथियार बरामदगी : NIA ने दो कुख्यात नक्सलियों से की पूछताछ
NIA की नक्सली गतिविधियों पर लगाम कसने की कोशिश Ranchi : लोहरदगा जिले से हुए हथियार बरामदगी मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में एजेंसी ने भाकपा माओवादी संगठन के दो कुख्यात नक्सली नीरज सिंह खेरवार और रंथू उरांव से पूछताछ की है. एनआईए की जांच में यह बात सामने आयी है कि नीरज की इस हथियार बरामदगी मामले में अहम भूमिका थी. एनआईए ने नीरज से इस घटना में शामिल उसके सहयोगियों और अन्य नक्सलियों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की है. एनआईए ने रंथू उरांव से भी इस मामले में उसकी भूमिका और घटना को अंजाम देने में सहयोग करने वाले अन्य नक्सलियों के बारे में पूछताछ की. एनआईए को इस जांच से नक्सली संगठन के नेटवर्क और हथियारों की आपूर्ति के चैनलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. इससे सुरक्षा एजेंसियों को नक्सलवाद के खिलाफ अपनी रणनीति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
Leave a Comment