Search

 
 
 

लोहरदगा : एड्स दिवस पर अविराम के प्रशिक्षुओं ने चलाया जागरुकता अभियान

 
Kudu/Lohardaga :  जिले के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में संचालित अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको ने एड्स दिवस पर पंडरा ग्राम में जागरुकता अभियान चलाया. प्रशिक्षुओं ने ग्रामीणों को जागरुकता रैली, दीवाल लेखन, नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से एड्स के बारे में बताया. राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी कुंदन गिद्ध के नेतृत्व में यह जागरुकता अभियान चलाया गया. शिवशंकर और पंकज कुमार भारती ने जागरुकता अभियान में अग्रणी भूमिका निभायी और एड्स से कैसे बचाव कर सकते हैं, इसके बारे में बताया. मौके पर प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी ने कहा कि एड्स से बचाव केवल जानकारी और सतर्क रह कर ही हो सकता है. जागरुकता अभियान में उप मुखिया मुमताज पंवरिया, देवानंद महली, लाल धीरज, सफूल अंसारी, लव कुमार समेत बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही