Search

 
 
 

लोहरदगा : नशापान के विरूद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया

 
Lohardaga :  जिले के किस्को एवं कुड़ू प्रखंड के विभिन्न गांवों में महिला-पुरुष समानता और नशापान के दुष्परिणाम विषय पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक मंचन किया गया.नाटक के माध्यम से परिवार एवं समाज में लंबे समय से व्याप्त लैंगिक भेदभाव एवं असमानता को समाप्त करने में पुरुषों की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसे उन्हें निर्वाहन करना है. तभी महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, नौकरी और अपने निर्णय लेने का अधिकार मिल पाएगा और व्याप्त असमानता घटेगी. वहीं दूसरे नाटक मंचन में दिखाया गया कि किस तरह नशापान की लत एक परिवार पर बहुत सारे मुसीबत लेकर आती है. परिवार का जो लड़का होता है और नशा पान के कारण अपनी शिक्षा और जीवन दोनों बर्बाद करता है, नशा-पान के कारण वह आकस्मिक दुर्घटना का शिकार भी हो जाता है.कार्यक्रम के उपरांत मौके पर उपस्थित शिक्षक ने कहा कि हमारे गांव में सेन्टर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के द्वारा जो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह काफी सराहनीय है.उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम होते रहे तो हमारे समाज में इस दिशा में सकारात्मक बदलाव आयेगा. मौके पर सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के समन्वयक, मुखिया,वार्ड सदस्य,विद्यालय के शिक्षक, स्वास्थ्य आरोग्य दूत, सेविका, सहिया एवं ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- गुमला">https://lagatar.in/gumla-ddc-said-in-the-meeting-of-officials-give-benefits-of-schemes-to-all-eligible-beneficiaries/">गुमला

: अधिकारियों की बैठक में डीडीसी ने कहा, सभी योग्य लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही