Search

लोहरदगा : प्रेम प्रसंग में पीटकर युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक में लगायी आग

Lohardaga: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई है. जहां रविवार को कुर्बान अंसारी नाम के युवक को उसकी प्रेमिका के भाईयों ने पीटकर हत्या कर दी. घटना में चार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक में लगायी आग


युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घर को घेर लिया और एक बाइक को भी फूंक डाला है. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच चुकी है. ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है पुलिस पूरे मामले पर नजर रखी हुई है.

पीट-पीटकर युवक की गयी हत्या


बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी अब्बास अंसारी के पुत्र कुर्बान अंसारी और सलिमुन अंसारी की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात की जानकारी सलिमुन अंसारी के दो बेटे और दो भतीजे को हुई. जिसके बाद सभी ने मिलकर कुर्बान अंसारी को उसके घर में ही घेर कर पीटना शुरू कर दिया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी और कुर्बान अंसारी गोबर के गड्ढे में जा गिरा. आरोपियों ने उसके बाद भी कुर्बान की जमकर पिटाई कर दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//