Search

 
 
 

लोहरदगा : आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

 
Kairo/Lohardaga :  कैरो प्रखंड स्थित डॉ. अनुग्रह नारायण प्लस टू हाई स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया.  स्कूल के एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 40 छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिला. मौके पर कैरो पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी ने कहा कि विद्यार्थियों को साइकिल मिलने से काफी सुविधा होगी. इससे गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. कहा कि बच्चे आठ से दस किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आते हैं. साइकिल मिलने से इन्हें स्कूल आने में काफी आसानी होगी. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गणेश शास्त्री, बीपीओ ओमप्रकाश रंजन, शिक्षक आनंद दुबे, पवन भगत, विनीत कुमार, राजेश साहू आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही