Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा : रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Lohardaga :  लोहरदगा-चंदवा रेल लाइन पर मंगलवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक पर गये कुछ लोगों ने लोहरदगा-किस्को मुख्य पथ में किस्को मोड़ पुराने रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा. जिसके बाद लोगों ने सदर थाना को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि व्यक्ति की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है या किसी ने उसकी हत्या कर यहां पर शव को फेंक दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और शव की पहचान को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही