Lohardaga : सदर थाना क्षेत्र के न्यू रोड स्थित लॉज के कमरे से मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार, युवक 24 घंटे के लिए लॉज में ठहरा था. हालांकि युवक के वहां ठहरने की एंट्री लॉज के रजिस्टर में दर्ज नहीं है. पुलिस ने जब इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि युवक लॉज के कर्मचारियों का परिचित था. इस वजह से उसकी इंट्री नहीं की गयी.
लोहरदगा : लॉज के कमरे से युवक का शव बरामद
Last Updated: Jan 07, 2025 12:00 AM (IST)