Lohardaga : जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित पंडरिया टाना टोली में गुरुवार देर रात भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. सुनील टाना भगत (भाई) मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजने की तैयारी कर रही है. थाना प्रभारी ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया. (पढ़ें, ‘परिणीता’">https://lagatar.in/parineeta-director-pradeep-sarkar-passes-away-many-celebs-mourn-including-hansal-mehta/">‘परिणीता’
के डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन, हंसल मेहता सहित कई सेलेब्स ने जताया शोक)
: सीसीएल कर्मी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
के डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन, हंसल मेहता सहित कई सेलेब्स ने जताया शोक)
गर्दन पर किया कुल्हाड़ी से वार
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंडरिया टाना टोली गांव में बीती रात सुनील टाना भगत ने दूसरे कमरे में सो रही अपनी छोटी बहन सुमति कुमारी (16 वर्ष) को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे. इसी दौरान भाई ने बहन की हत्या कर दिया. बताया जाता है कि सुनील की मानसिक स्थिति पिछले तीन-चार वर्षों से ठीक नहीं है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-ccl-workers-body-recovered-from-railway-track-police-engaged-in-investigation/">चतरा: सीसीएल कर्मी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment