Search

 
 
 

लाेहरदगा कांग्रेस में दो फाड़, सांसद और मंत्री समर्थकों में ठनी

 
अंतर्कलह बढ़ा ::
  • - अफसर कुरैशी को मंत्री प्रतिनिधि बनाने पर सुखदेव गुट हमलावर
  • - सांसद समर्थकों ने मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव पर गंभीर आरोप लगाये
Hussain Ansari  Lohardaga :  जिला कांग्रेस कमेटी में लोकसभा चुनाव समय से ही अंतर्कलह चल रहा है. यहां पर स्थानीय सांसद सुखदेव भगत और विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के समर्थकों में आरोप-प्रत्यारोप की जंग छिड़ी हुई है. इसकी खास वजह यह है कि लोकसभा चुनाव में झामुमो से बगावत कर बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे. इस दौरान चुनावी सभाओं और प्रचार-प्रसार में लोहरदगा निवासी हाजी अफसर कुरैशी ने जोर-शोर से चमरा के पक्ष में  और कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान सांसद सुखदेव भगत को हराने व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम किया था. इसके बावजूद मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने हाजी अफसर कुरैशी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया. ऐसे में लोहरदगा जिला कांग्रेस में पहले से चल रहे अंतर्कलह के बीच अब दो फाड़ की स्थिति बन गयी है. यहां पर सांसद सुखदेव भगत गुट के समर्थकों ने स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव गुट पर पार्टी हित में काम नहीं करने का आरोप लगाया है. सांसद गुट के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोस चुनाव में सुखदेव भगत को हराने में जिस व्यक्ति ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था, उसे डॉ रामेश्वर उरांव ने अपना मंत्री प्रतिनिधि नियुक्त कर पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने का काम किया है.

जल्द रार खत्म नहीं हुआ, तो विस चुनाव में होगा नुकसान

लोहरदगा कांग्रेस पहले से ही दो गुटों में बंटी हुई है. कई बार दोनों गुटों में तीखा तकरार भी हो चुका है. अब जब चंद महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है, तो अंतर्कलह और बढ़ गया है. अगर पार्टी आलाकमान जल्द इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं करते हैं, तो चुनाव में विपक्षी दलों को लोहरदगा कांग्रेस की इस फूट का भरपूर लाभ मिलेगा. साथ ही इंडिया गठबंधन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोहरदगा कांग्रेस में छिड़ी अंतर्कलह पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही