Lohardaga : जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित कुडु बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने ठेकेदार को गोली मार दी. यह घटना रविवार सुबह की है, जहां अपराधियों ने बीच बाजार में ठेकेदार संतोष मांझी पर फायरिंग की. इस गोलीबारी में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया है. गंभीर हालत में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना के संबंध में एसपी ने बताया कि अपराधियों ने ठेकेदार को गोली मारी है. ठेकेदार की हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस अपराधियों की धर पकड़ में जुटी है. जल्दी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. [wpse_comments_template]
लोहरदगा : कुडू में ठेकेदार को अपराधियों ने मारी गोली
Last Updated: Feb 04, 2024 12:00 AM (IST)