Search

 
 
 

लोहरदगा: पूर्व पंचायत सचिव की हत्या में शामिल अपराधी सीसीटीवी में हुए कैद

 
Lohardaga: जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं. जिसके बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है. यह घटना रविवार की सुबह जिले कुड़ू थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में कुड़ू बाजार टांड़ बिजली ऑफिस के पास हुई है. जहां दो अज्ञात अपराधियों ने कुड़ू पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य और वर्तमान पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी के पति संतोष मांझी उर्फ मंगलू की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी वहां से फरार हो गए. इसे भी पढ़ें -सदन">https://lagatar.in/alamgir-lashed-out-at-bjp-in-the-house-you-started-the-tradition-of-taking-out-mlas-in-2005/">सदन

में भाजपा पर बरसे आलमगीर, विधायकों को बाहर ले जाने की परंपरा 2005 में आपने शुरू की

संतोष ने कुड़ू बाजार टांड़ का ठेका लिया था

संतोष ने कुड़ू बाजार टांड़ का ठेका लिया था. संतोष रविवार को प्रत्येक दिन की तरह कुड़ू बिजली ऑफिस बाजार टांड़ के पास सब्जी ढोने वाले वाहनों से चुंगी वसूल कर रहे थे. इसी बीच दो अपराधी वहां पर आये और संतोष को चार गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इसे भी पढ़ें -सदन">https://lagatar.in/cm-champai-soren-said-in-the-house-there-is-delay-in-gods-house-not-darkness-bjp-people-should-wait/">सदन

में बोले सीएम चंपई सोरेन, ऊपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं, बीजेपी के लोग इंतजार करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही