Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा DC ने किया कोविड चेन ब्रेक अभियान का निरीक्षण, टीका लेने और अफवाहों से दूर रहने की अपील

Advertisement
Advertisement

Lohardaga : कोविड चेन ब्रेक अभियान मंगलवार को लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड की नौ पंचायतों में चलाया गया. इस दौरान सभी पंचायतों में जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तर पर प्रतिनियुक्त कर्मी और चिकित्सीय दल समेत पूरी टीम मौजूद रही. वहीं लोहरदगा के डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने किस्को प्रखंड की बेटहठ पंचायत भवन, बगड़ू पंचायत और हिसरी पंचायत में बनाये गये कोविड जांच सह टीकाकरण केंद्र में संचालित अभियान का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा आम लोगों से लोहरदगा जिले को कोविड मुक्त बनाने के लिए अपनी कोविड जांच और टीकाकरण कराने की अपील की.

कोविड के संक्रमण को रोकने के लिए चलाया जा रहा है यह अभियान

उपायुक्त ने बेटहठ पंचायत भवन परिसर में कोविड चेन ब्रेक अभियान को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आम लोगों से जांच कराने और टीका लेने के लिए प्रेरित किया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला उपयुक्त ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना से जूझ रहा है. हमारे देश, राज्य और जिले को कोविड संक्रमण से मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. जिले में अबतक कुडू, कैरो, भंडरा, पेशरार और सेन्हा में यह अभियान चलाया जा चुका है. इस अभियान से हमें वैसे लोगों की पहचान कर पाने में आसानी हो रही है, जो कोविड संक्रमित हैं. कोविड के हल्के-फुल्के लक्षण दिखाई देने पर लोग अपनी जांच करा रहे हैं और दवाइयां लेकर ठीक हो रहे हैं. साथ ही संक्रमण से होनेवाली क्षति से बचने के लिए लोग टीका ले रहे हैं. यह टीका आपके फेफड़ा को सुरक्षित रखता है, ताकि आपकी जान सुरक्षित रहे. आप भी इसमें सहयोग करें और कोविड के संक्रमण की चपेट में आने से बचें. 

इसे भी पढ़ें - जब">https://lagatar.in/when-there-is-no-vaccine-why-do-they-make-such-announcements-delhi-high-court-reprimanded-the-central-government/79673/">जब

वैक्सीन नहीं है, तो क्यों करते हैं घोषणाएं, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार

टीके के बारे में फैलायी जा रही है अफवाह

उपयुक्त ने ग्रामीणों को कहा कि कोविड का टीका बहुत ही कारगर उपाय है कोविड से बचने का. सिर्फ वैक्सीन ही कोविड से होने वाली क्षति से बचा सकता है. कई जगह अफवाह फैलायी जा रही है कि कोविड का टीका लेने से लोग मर रहे हैं, जो कि बिल्कुल भ्रामक और गलत सूचना है. झोलाछाप डाॅक्टर भी इस बारे भ्रामक सूचना फैला रहे हैं. अगर किसी द्वारा कोविड का टीका के बारे गलत सूचना देते हुए पाया जाता है या जानकारी मिलती है तो जिला प्रशासन उस व्यक्ति पर कार्रवाई करेगा. 

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही