Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, दिये कई निर्देश

Advertisement
Advertisement
Lohardaga: डीसी दिलीप टोप्पो ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें ससमय योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उपायुक्त ने जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा भी की. बैठक में लघु सिंचाई योजना द्वारा ठकुराईन डेरा में लघु सिंचाई योजना को जल्द प्रारंभ कराने का निर्देश उपस्थित अभियंता को दिया गया. वहीं विशेष प्रमंडल के द्वारा केरार पुलिस पिकेट में अधूरे कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया और  पाखर के भैसबथान में पीसीसी निर्माण, दुग्गु मोड़ से दुग्गु ओएनाखाड़ में पीसीसी, 27 नंबर पुल के पास सौंदर्यीकरण कार्य, बीएस कॉलेज स्थित छात्रावास की मरम्मतिकरण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने एकलव्य विद्यालय के छात्रावास की मरम्मतिकरण व जिर्णोद्धार का कार्य, बाउंड्रीवाल के कार्य प्रगति की समीक्षा भी की. बैठक में उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कोरोना">https://lagatar.in/preparation-for-the-third-wave-of-corona-8-staff-from-all-districts-will-be-trained/91526/">कोरोना

की तीसरी लहर की तैयारी: सभी जिले से 8 स्टाफ को किया जाएगा प्रशिक्षित
बैठक में आरईओ के द्वारा नदिया-अरकोसा, हिसरी-कोरबो, तुरियाडीह-हेसाग, नारी-धुर्वामोड़, बोण्डोवार-दुग्गु पथ निर्माण के किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. पथ प्रमंडल लोहरदगा को तिसिया में ब्रिकिटिंग प्लांट के पास जलजमाव की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया गया. साथ ही अन्य योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. इसके किस्को-रिचुघुटा पथ, सिठियो पुल निर्माण, शंख नदी में मन्हो में पुल निर्माण की योजनाएं शामिल हैं. पेजयल एवं स्वच्छता प्रमंडल लोहरदगा को निर्देश दिया गया कि पेयजल की कुल 71 योजनाएं स्वीकृत हैं, उस दिशा में जल्द कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कराया जाये. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही