Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा : उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने परेड की फुलड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया

Lohardaga  : स्वतंत्रता दिवस  समारोह 2024 के दिन होने वाली परेड की फाइनल रिहर्सल मंगलवार को बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम में की गयी. इस मौके पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया. डीएसपी मुख्यालय समीर कुमार तिर्की भी परेड निरीक्षण में शामिल हुए. परेड में जिला आरक्षी बल, गृह रक्षा वाहिनी, सहायक पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियां शामिल हुईं. स्वतंत्रता दिवस पर बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. वे सुबह 9 बजकर 05 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे

15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम  

उपायुक्त आवास परिसर में प्रातः 7.45 बजे उपायुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा. इस क्रम मं जिले के पदाधिकारियों द्वारा प्रातः 8 बजे से 8.45 बजे तक जिले में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया जायेगा. बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह  मुख्य अतिथि  डॉ रामेश्वर उरांव  9 बजकर 05 मिनट पर  ध्वजारोहण करेंगे. मुख्य अतिथि कास्टेडियम में आगमन सुबह 08.50 बजे होगा. इसके बाद वे परेड का निरीक्षण करेंगे. ध्वजारोहण, राष्ट्रगान क बाद मंत्री का अभिभाषण होगा. अभिभाषण के ड्रिल व कराटे का आयोजन किया जाएगा. अंत मे पारितोषिक, प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न का वितरण किया जायेगा.

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया जायेगा माल्यार्पण

उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी  उपायुक्त कार्यालय के समीप बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. समाहरणालय परिसर एवं शंख नदी के पास भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा,  गुदरी बाजार में महात्मा गांधी की प्रतिमा, अजय उद्यान स्थित अजय कुमार सिंह की प्रतिमा, पावरगंज चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा सहित सोमवार बाजार स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा और मैना बगीचा स्थित वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा.

नगर भवन लोहरदगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आज

स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर मंगलवार 6.00 बजे से नगर भवन लोहरदगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही