लोहरदगा : राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के सफल खिलाड़ियों को डिवाइन पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित
Kudu/ Lohardaga : लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदलासो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. बता दें कि पिछले 2 फरवरी एवं 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला चंडीगढ़ (हरियाणा) में 38 वां सब जूनियर तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में झारखंड से कुल 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 3 खिलाड़ी डिवाइन पब्लिक स्कूल के थे.
Leave a Comment