Lohardaga : प्रमण्डलीय आयुक्त सह मतदाता सूची प्रेक्षक अंजनी कुमार मिश्र मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की समीक्षा के लिए बुधवार को लोहरदगा पहुंचे. परिसदन पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की. अंजनी कुमार मिश्र ने लोहरदगा परिसदन में लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी रिर्टनिंग अफसर, ईआरओ, एइआरओ सहित अन्य के साथ मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 की समीक्षा की. बैठक में ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-07 व फॉर्म-08 की विस्तृत समीक्षा की गयी.
लोहरदगा : प्रमंडलीय आयुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की समीक्षा की, जारी किये दिशा-निर्देश
Last Updated: Aug 07, 2024 12:00 AM (IST)