Lohardaga: पिता ने अपने ही पुत्र की लाठी से पीटकर हत्या कर दी. यह घटना कुडू थाना क्षेत्र के बड़मारा गांव में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता चारो भगत ने अपने बेटे सुरेश भगत की लाठी से पीटकर हत्या कर दी.घटना की जानकारी मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पिता चारो भगत को गिरफ्तार कर लिया है.
लोहरदगा: घरेलू विवाद में पिता ने की पुत्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Last Updated: Oct 05, 2020 12:00 AM (IST)