Search

 
 
 

लोहरदगा : मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

 
Lohardaga :  लोहरदगा प्रखंड क्षेत्र के जीमा पंचायत के टिको बंडा टोली गांव में मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, रात में सभी लोग घर पर सो रहे थे. इसी दौरान उनपर खपरैल मकान का छप्पर और दोनों तरफ की दीवार गिर गया. सभी लोग मलबे में दब गये. किसी तरह छोटू मुंडा बाहर निकला और शोर मचाने लगा. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और चारों को बाहर निकालकर कुडू सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो को रांची रिम्स और तीन को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-eight-people-became-unconscious-due-to-lightning/">गोड्डा

: वज्रपात से आठ लोग हुए बेहोश, घटना देख अधेड़ को हुआ ब्रेन हेमरेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही