Lohardaga : जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित बाजार टांड़ में पूर्व पंचायत सचिव और ठेकेदार की चार फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. एसपी हरिश बिन जमा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या के कारण का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश में संतोष मांझी की हत्या की गयी थी. इस हत्याकांड में सत्यजीत कुंदन, रितेश कुमार भारती, विजय राम पावार, अमन सिंह सहित अन्य दो की संलिप्ता पायी गयी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में सत्यजीत कुंदन, रितेश कुमार भारती, विजय राम पावार और अमन सिंह शामिल हैं. एसपी ने बताया कि सभी ने संतोष माझी उर्फ मंगलू की आपसी रंजिश के कारण हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है. इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, हत्या के षड़यंत्र में मिले पैसे और घटना में प्रयोग किये गये कार और बाइक बरामद हुए हैं. [wpse_comments_template]
लोहरदगा : आपसी रंजिश में हुई थी पूर्व पंचायत सचिव की हत्या, चार अपराधी गिरफ्तार
Last Updated: Feb 10, 2024 12:00 AM (IST)