Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा: कैरो में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

Lohardaga: कैरो प्रखंड क्षेत्र के गजनी फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख श्रीराम उरांव व बीडीओ छन्दा भटाचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से तीन लाभुकों के बीच धोती/लुंगी व साड़ी, वितरण और झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाईटी, नरौली के बीच 6-6 लाख रुपये का बैंक क्रेडिट लिंकेज प्रदान किया गया. कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया गया. इसमें डीटीओ ने प्राप्त आवेदन, आवेदन की ऑनलाईन इंट्री की स्थिति, आवेदनों का निष्पादन की स्थिति का अवलोकन किया.

पदाधिकारियों ने अबुआ आवास योजना की जानकारी दी

कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने आमजनों को अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, जाति/आय/आवासीय/दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, राजस्व के जुड़े मामले जैसे म्युटेशन, लगान रसीद तथा ऑनलाईन रिकॉर्ड में सुधार करने से संबंधित मामले, आयुष्मान कार्ड, 15वें वित्त, जनजातीय कल्याण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. कार्यक्रम में सरकार की सभी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये गये.

योजना का लाभ लेने के लिए लोगों ने दिए आवेदन

ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, आधार सेवा केंद्र, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, बिजली विभाग, नागरिक सहायता केंद्र, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कल्याण विभाग, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना व सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के स्टॉल में योजनाओं की जानकारी ली एवं अहर्ताधारियों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन दिया. कार्यक्रम योजना अंतर्गत म्युटेशन नामांतरण पत्र, धोती/लुंगी-साड़ी वितरण योजना अंतर्गत धोती, लुंगी व साड़ी, मृत्यु प्रमाण-पत्र समेत अन्य वितरण का कार्य किया गया. कार्यक्रम में डीटीओ संजय कुमार, प्रमुख श्रीराम उरांव, बीडीओ छन्दा भटाचार्य, पंसस सुनीता लकड़ा, सदस्य धनपत उरांव, प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारीगण एवं कर्मी के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/poshan-sakhi-didis-expressed-gratitude-after-meeting-cm-hemant-said-government-is-working-in-the-interest-of-the-state/">CM

हेमंत से मिल पोषण सखी दीदियों ने जताया आभार, बोली- सरकार राज्यहित में काम कर रही काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही