Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा: भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Lohardaga: लोहरदगा पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार किया. जिले के पेशरार थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को गिरफ्तार किया. रविवार को गिरफ्तार नक्सली को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार देवदीप खेरवार माओवादी जोनल कमांडर नकुल यादव के दस्ता का सदस्य था. किस्को थाना क्षेत्र के पुतरार (वर्तमान में पेशरार थाना क्षेत्र) गांव में देवदीप ने जुलाई 2014 में बंधन उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में वह फरार चल रहा था. इसे भी पढ़ें-  दिल्ली">https://lagatar.in/there-was-already-a-possibility-of-disturbance-in-delhi-there-was-a-large-number-of-bangladeshis-in-the-area-intelligence-department-failed/">दिल्ली

में उपद्रव होने की आशंका पहले से ही थी, इलाके में बांग्लादेशियों की बड़ी संख्या, खुफिया विभाग असफल   

आठ साल से था फरार

आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नकुल ने सरेंडर कर दिया था. जबकि देवदीप फरार चल रहा था. इस मामले में 8 वर्ष से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इससे पहले न्यायालय के आदेश पर नक्सली के घर की कुर्की-जब्ती की गई थी. इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट से देवदीप खेरवार के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था. इस पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने टीम गठित की. एसपी ने हार्डकोर नक्सली देवदीप को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए देवदीप खेरवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें-    राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-not-five-40-lakh-people-died-due-to-corona-said-modi-is-lying/">राहुल

गांधी ने कहा, कोरोना से पांच नहीं, 40 लाख लोगों की मौत हुई, कहा- मोदी झूठ बोल रहे हैं 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही