Search

 
 
 

लोहरदगाः हार्डकोर PLFI नक्सली संदीप भगत गिरफ्तार

गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप भगत वी-मार्ट के आसपास देखा गया है. इसके बाद छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया.
 

Lohardaga : लोहरदगा पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और सुरक्षबलों की संयुक्त कार्रवाई में PLFI का हार्डकोर नक्सली संदीप भगत को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार, लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी और 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट के नेतृत्व में हुई संयुक्त कार्रवाई में संदीप भगत को गिरफ्तार किया गया. लोहरदगा पुलिस को कई आपराधिक मामलों में नक्सली संदीप भगत की लम्बे समय से तलाश थी. वह अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा है.

गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप भगत वी-मार्ट के आसपास देखा गया है. इसके बाद छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया. छापेमारी में किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर, सशस्त्र सीमा बल जी कंपनी के कमांड इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौबे, किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज व सशस्त्र बलों के जवाह शामिल थे. लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सेमरडीह गांव निवासी संदीप भगत पर अपहरण, लूटपाट समेत कई आपराधिक मामले में नक्सल की धारा 17 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही