Search

 
 
 

लोहरदगा : बिशुनपुर से निर्दलीय प्रत्याशी शिवकुमार भगत ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
  • बिशुनपुर विधानसभा सीट के निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनावी प्रचार किया तेज 
Bhandra/Lohardaga : झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. इस बीच बिशुनपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शिवकुमार भगत उर्फ टून टून ने भंडरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान वो ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए और 13 नवंबर को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. जनसंपर्क अभियान के दौरान शिवकुमार भगत ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जीत के बाद उनकी समस्याओं को दूर करने और इलाके के विकास को लेकर हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया. शिवकुमार भगत ने बिटपी, पतरा टोली, बलसोता सरना टोली, सोरंदा बांधटोली, पलमी, सेमरा, धनमुंजी, भौरो नदी टोली, भैसमुंदो, मसमानो, बेदाल, मलंग टोली, अमदरी, गड़रपो, पोढहा सहित कई गांवों का दौरा किया. मौके पर इम्तियाज अंसारी, साजिद अंसारी, राधेश्याम साहू, रकीब अंसारी, दानियल लकड़ा, मंसूर अंसारी, इसराफिल अंसारी, फिरोज अंसारी सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-12-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही