Search

 
 
 

लोहरदगा : IB, NIA और दिल्ली पुलिस की संयुक्त छापेमारी, ISIS का आतंकवादी गिरफ्तार

 
Ranchi/Lohardaga :  लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू रोड से इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) का आतंकी गिरफ्तार हुआ है. इंटेलिजेंस ब्यूरो, एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर यह कार्रवाई की है. उसके पास से पेन ड्राइव और कई आपत्तिजनक वीडियो सहित अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार हुए आतंकी का नाम शहबाज है. वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में भी था. फिलहाल इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-uncontrolled-bike-collided-with-a-tree-one-dead-another-injured/">कोडरमा

: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरायी, एक की मौत, दूसरा घायल)

गिरफ्तार आतंकी को दिल्ली लेकर गयी खुफिया एजेंसी

खुफिया एजेंसियां आईएसआईएस आतंकी संगठन के अन्य समर्थकों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है. एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की टीम ने आतंकी को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर चली गयी है. खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यहां पर रहकर किस प्रकार की आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था. इसे भी पढ़ें : अहमदाबाद">https://lagatar.in/ahmedabad-speeding-car-rams-into-crowd-gathered-at-accident-site-9-killed-13-injured/">अहमदाबाद

: दुर्घटनास्थल पर जुटी भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार, 9 की मौत, 13 घायल

अन्य लोगों की गिरफ्तारी में जुटी खुफिया एजेंसी

खुफिया एजेंसी आतंकवादी के संपर्क में आये लोगों के बारे में जांच पड़ताल कर रही है. सभी के बारे में साक्ष्य जुटाया जा रहा है. साथ ही लोहरदगा में कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-naxalites-shot-dead-a-person-in-netarhat/">लातेहार

: नेतरहाट में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही