Search

 
 
 

लोहरदगाः उग्रवादियों ने की फायरिंग, जेसीबी ऑपरेटर के हाथ में लगी गोली

 
Lohardaga: सोमवार की देर शाम कुड़ू में उग्रवादियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. उग्रवादियों के द्वारा की गई फायरिंग में सड़क निर्माण में लगी जेसीबी के ऑपरेटर के हाथ में गोली लगी. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क रोजगार योजना के तहत लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के ब्लॉक मोड़ कुड़ू से सुंदरू होते हुए बंदुवा मोड़ तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इसी दौरान सोमवार शाम को तीन हथियारबंद उग्रवादी पहुंचे और फायरिंग करने लगे. इसमें जेसीबी ऑपरेटर के बाएं हाथ में गोली लगी है. उग्रवादियों ने पर्चा छोड़ते हुए घटना की जिम्मेदारी ली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही