Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा : मंत्री रामेश्वर उरांव और सांसद ने तीन सड़कों का किया शिलान्यास

Lohardaga : लोहरदगा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत तीन सड़कों का शुक्रवार को मंत्री रामेश्वर उरांव और सांसद सुदर्शन भगत ने शिलान्यास किया. लोहरदगा के मन्हो मोड़ से भक्सो मोड़ तक लगभग 5 किलोमीटर, जीमा से बराठपुर तक लगभग 8.10 किमी तथा भक्सो से ऐने नदी नगड़ा बाघी तक कुल 9.10 किमी सड़क का निर्माण होना है. शिलान्यास समारोह के दौरान अपने संबोधन में डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि किसी भी शहर या गांव के विकास को अच्छी सड़कें रेखांकित करती है. केन्द्र और राज्य सरकारें दोनों के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाना जन प्रतिनिधियों का कर्तव्य है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 2004 में लोकसभा चुनाव के दौरान एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. खराब सड़क होने के कारण आम जनों को भी संकट का सामना करना पड़ता था, लेकिन धीरे-धीरे मेरे प्रयास से सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा,पीने का पानी, पुस्तकालय जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है. आगे भी मूलभूत जरुरतों को पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा. वहीं स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत ने भी विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया एवं कहा कि शहर हो या गांव हर इलाके में सरकार अच्छा काम करने को कृतसंकल्पित है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-chief-minister-hemant-soren-handed-over-appointment-letters-to-3469-teachers/">रांची

: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3469 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही