Lohardaga : मोमिन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मंजूर अहमद के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला मोमिन कांफ्रेंस ने डॉ रामेश्वर उरांव को अपना समर्थन दिया है. मोमिन कांफ्रेंस ने इसको लेकर अतार काॅलोनी स्थित कार्यालय में बैठक की. इसके बाद जिलाध्यक्ष हाजी सिकंदर अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस संबंध में जानकारी दी. हाजी सिकंदर अंसारी ने बताया कि लोहरदगा विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव को हमारा पूर्ण समर्थन है. कहा कि डॉ रामेश्वर उरांव को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत निर्वहन करेंगे.
लोहरदगा : मोमिन कांफ्रेंस ने डॉ रामेश्वर उरांव को दिया समर्थन
Last Updated: Nov 10, 2024 12:00 AM (IST)