Search

 
 
 

लोहरदगा: सड़क निर्माण में लगे JCB में नक्सलियों ने की आगजनी, पोस्टर लगाकर दी चेतावनी

 
Lohardaga: सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी में नक्सलियों ने आगजनी की है. यह घटना जिला के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मन्हें पाट में हुई है. जहां भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू ने सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को जलाकर एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. इसके अलावा नक्सलियों ने एक मिक्सर मशीन को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है. साथ ही मौके पर पोस्टर छोड़कर काम बंद करने की चेतावनी दी है. जानकारी के मुताबिक, सिंदूर से गड़ातु तक करोड़ों रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सोमवार को घटनास्थल पर जाने की तैयारी में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-eds-raid-on-sand-trader-sanjay-singhs-premises/">हजारीबाग

: बालू कारोबारी संजय सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड, हाथ लगे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही