Lohardaga News : जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी के आदेश पर नौ सब-इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है. इनमें पांच अधिकारियों को अलग-अलग थानों का प्रभारी बनाया गया है.
आदेश के अनुसार, मनोज कुमार को सेन्हा थाना प्रभारी, वारिस हुसैन को किस्को थाना प्रभारी, नीरज झा को कुडू थाना प्रभारी और अविनाश राम को बगडू थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं रवि रंजन कुमार को कैरो थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
अजीत कुमार को तकनीकी शाखा में पदस्थापित किया गया है. मानस कुमार साधु और दिनेश कुमार को लोहरदगा थाना भेजा गया है. कुंदन कुमार रवानी का कैरो थाना से सेन्हा थाना तबादला किया गया है.सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना वाली जगह पर योगदान देने और इसकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.
नए थाना प्रभारियों को सात दिनों के भीतर मालखाना का प्रभार लेने और लंबित कांडों का प्रभार संबंधित अधिकारियों को सौंपने को कहा गया है. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रभार में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.