Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा : तीन महीने बिजली को तरस रहे देवदरिया के लोग, नहीं टूट रही बिजली विभाग की नींद

Kisko/Lohardaga: जिला के अति सुदूरवर्ती व उग्रवाद प्रभावित किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवदरिया के तीन गांवों में बिजली व्यवस्था लगभग तीन महीने से चौपट है. दरअसल किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवदरिया के जोबांग पटा महुआ, लावादाग जमुना पानी और रेका गांव में बीते तीन माह से बिजली नहीं है. गांव वालों के मुताबिक, तीनों गावों में लगभग 50 आदिम जनजाति और आदिवासी समुदाय के लोग निवास करते हैं. लेकिन उन्हें देश में इतना विकास के बावजूद अंधेरे में ही रहना पड़ रहा है. यहां बता दें कि बीते दो महीने पहले तार कट कर गिर जाने के बाद से इसे बिजली विभाग ने ठीक नहीं किया है. बिजली नहीं रहने से गांव वालों को जंगली जानवरों का डर हर वक्त लगा रहता है. लोग अंधेरा होने से पहले ही अपने घरों में दुबक जाते हैं. गांव वालों का कहना है कि बिजली ना होने से महिलाओं का शाम के बाद घर से निकलना बंद हो गया है. बिजली नहीं रहने से देवदरिया पंचायत क्षेत्र के स्कूली बच्चों और किसानों को बड़ी परेशानी हो रही है. शाम होते ही बच्चे पढ़ नहीं पाते. तीन महीने बिजली नहीं होने पर भी बिजली विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गयी है. इसे भी पढ़ें - लोकसभा">https://lagatar.in/fourth-phase-of-lok-sabha-elections-62-31-percent-voting-till-5-pm-on-96-seats-in-10-states/">लोकसभा

चुनाव का चौथा चरण : 10 राज्यों की 96 सीटों पर शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग

गांव वालों ने दी आंदोलन की धमकी

हालांकि बिजली विभाग से कई बार इसकी शिकायत गांव वालों ने की है. यहां तक कि विभाग में कार्यरत बिजली मिस्त्री से भी लोगों ने कहा, लेकिन मिस्त्री भी इस अनसुना कर देते हैं. लोगों द्वारा ज्यादा बोलने पर नहीं बनाने की बात कहकर निकल जाते हैं. बार-बार गुहार लगाए जाने के बाद भी अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. गांव वालों का कहना है कि यथाशीघ्र क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो बाध्य होकर बिजली विभाग के विरुद्ध आंदोलन करेंगे. जिसकी सारी जवाबदेही बिजली विभाग की होगी. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-lok-sabha-elections-till-5-pm-63-82-voting-in-khunti-66-11-in-singhbhum-59-99-in-palamu-and-62-60-in-lohardaga/">झारखंड

लोस चुनाव : शाम पांच बजे तक खूंटी में 65.82%, सिंहभूम में 66.11%, पलामू में 59.99% व लोहरदगा में 62.60% मतदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही