Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा पुलिस की कार्रवाई, 1500 किलो डोडा लदे ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Lohardaga :  नशा कारोबार के खिलाफ लोहरलदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 1500 किलो डोडा लदे ट्रक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी हारिश बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि चावल लदे ट्रक पर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ रांची की तरफ से कुडू-पलामू के रास्ते पंजाब ले जाया जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने रांची-कुडू मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेंकिंग के दौरान पंजाब नंबर वाले ट्रक को रुकवाया गया और तलाशी ली गयी. इस दौरान पुलिस को ट्रक पर लदे चावल की बोरी के बीच रखे 74 बोरी अवैध डोडा बरामद किया. साथ ही पुलिस ने रामश्रेष्ठ पासवान और इंद्रजीत कुमार नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इस बात की जानकारी एसपी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

डोडा को रांची से पंजाब ले जा रहे थे तस्कर 

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि डोडा को रांची से तस्करी कर पंजाब बेचने के लिए ले जा रहे थे. इस संबंध में कुंडू थाना मामला दर्ज किया गया है. एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर नशा कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसके खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही