Search

 
 
 

लोहरदगा : फायरिंग केस में फरार चल रहे वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

 
Lohardaga :  साल 2022 में हुई फायरिंग मामले में फरार चल रहे वारंटियों के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है. भंडरा थाना के सब इंस्पेक्टर पप्पू गुप्ता के नेतृत्व में दो वारंटियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया. इनमें  सिसई थाना क्षेत्र के छारदा गांव निवासी विनय कुमार साव उर्फ बंटी साव और लाल नंदकिशोर नाथ शहदेव शामिल हैं. एसआई पप्पू गुप्ता ने बताया कि छारदा गांव निवासी विनय कुमार साव उर्फ बंटी साव और लाल नंदकिशोर नाथ शहदेव के खिलाफ न्यायालय में मामला चल रहा है. न्यायालय के आदेशानुसार फरार चल रहे दोनों आरोपियों को सूचित करने के लिए इश्तेहार निर्गत (इश्यू) किया गया. इश्तेहार के बाद भी अगर दोनों आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अगर उनसे दोनों की मुलाकात होती है या जानकारी मिलती है तो उसे जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहें, ताकि वो आगे की कार्रवाई से बच सके.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही