Search

 
 
 

लोहरदगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों को 24 घंटे में पकड़ा

 
Bhandara (Lohardaga) : लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है. शादी समारोह से घर लौटने के दौरान चार दरिंदों ने बंधक नाबालिग के साथ गैंगरेप किया. वहीं घटना के महज 24 घंटे में बाद ही चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सभी आरोपियों की पहचान भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा के निवासी के रूप में हुई है. भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने इस घटना के बारे में बताया कि, घटना शनिवार देर शाम की है, जब नाबालिग शादी समारोह से घर लौट रही थी. तभी चारों युवकों ने नाबालिग को अगवाकर गैंगरेप किया. थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की जब रास्ते में रूककर अपनी सहेलियों से फोन पर बात कर रही थी, तभी चारों आरोपी वहां आ धमके और पास ही स्थित आम के बगीचे में ले जाकर घटना को अंजाम दिया. इस संदर्भ में भंडरा थाना कांड संख्या 11/520,24 धारा 376 और 6 पोक्सो एक्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर इस केस के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर पप्पू गुप्ता को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें -‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-after-the-news-was-published-the-sensor-repaired-the-road/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : खबर प्रकाशित होने के बाद संवेदक ने की सड़क की मरम्मति 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही