Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा : कैरो में स्वास्थ्य सुविधा की बदहाली, डीसी से मिले डॉ कलाम वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी

  • करोड़ों की लागत से बना स्वास्थ्य केंद्र नहीं हो सका है शुरू
Lohardaga : जिले के कैरो प्रखंड के अस्तित्व में आए 14 साल हो चुके हैं. यहां पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय से लेकर थाना परिसर बन गया, लेकिन करोड़ों की लागत से बनकर तैयार स्वास्थ्य केंद्र अभी तक जनता के लिए शुरू नहीं हो सका है. ये बातें डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जावेद अख्तर ने लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण को ज्ञापन सौंपने के बाद कही. उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में दो कमरों के भवन में संचालित स्वास्थ्य केंद्र कैरो खुद वेंटिलेटर पर है.

एंबुलेंस के अभाव में अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं मरीज

संस्था के महासचिव जुबेर अंसारी ने कहा कि कैरो में आए दिन सड़क दुर्घटना होती है. लेकिन एंबुलेंस के अभाव के कारण घायलों को ना तो प्राथमिक उपचार मिल पाता है और ना ही गोल्डन आवर में घायल अस्पताल पहुंच पाते हैं. परिणामस्वरूप घायल काल के गाल में समा जाते हैं.

कैरो के नागरिकों को मिले 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा

वहीं सोसाइटी के मीडिया प्रभारी इमरान खान ने कहा कि स्वस्थ्य नागरिक राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है. 2011 के जनगणना के अनुसार इस प्रखंड की जनसंख्या 37867 है. लेकिन विडंबना देखिए की यहां पर एक भी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और ना ही शिशु रोग विशेषज्ञ पदस्थापित हैं. इमरान खान ने 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा बहाल करने की मांग उपायुक्त से की है.

इन मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

  • करोड़ों की लागत से तैयार भवन को यथाशीघ्र शुरू किया जाए.
  • कैरो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया जाए.
  • स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापन की जाए.
  •  24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा बहाल किया जाए.
  •  एंबुलेंस और एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-all-religious-people-said-in-one-voice-ram-navami-will-be-celebrated-in-a-peaceful-manner/">हजारीबाग

: सभी धर्मावलंबियों ने एक स्वर में कहा- शांतिपूर्ण तरीके से मनेगी रामनवमी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही