Lohardaga : सदर थाना क्षेत्र के शंख नदी मोड़ स्थित पुलिस पिकेट में रखे जब्त वाहनों में आग लग गयी है. यह घटना मंगलवार की दोपहर में घटी है. इस घटना में दर्जनों वाहन जलकर खाक हो गये. मौके पर अग्निशमन विभाग के कई वाहनों को बुलाया गया है. इसके अलावा पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है. आग पर काबू पाने का अभी भी प्रयास किया जा रहा है. यदि आग पर काबू नहीं पाया गया तो कई और बड़े वाहन आग की चपेट में आ सकते हैं. आग कैसे लगी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है. [wpse_comments_template]
लोहरदगा : पुलिस पिकेट में रखे जब्त वाहनों में लगी आग, काबू पाने की कोशिश
Last Updated: Jun 11, 2024 12:00 AM (IST)