Search

 
 
 

नक्सलियों के गढ़ में पहुंचे लोहरदगा एसपी, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं और बूथ का किया निरीक्षण

 
Lohardaga: जिले के एसपी हरिश बिन जमा के नेतृत्व में गुरुवार को नक्सलियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. यह अभियान जिले अति नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मुंगो, जवाल, तुरियाडीह, दुंदरू, हुंडी, जुरनी, पीरतोल, हेनहे, चपरोंग, मनहेपात और गम्हरिया गांव के सुदूरवर्ती पहाड़ी ग्रामीण नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चलाया गया. इसे पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-to-visit-jharkhand-on-friday-will-also-visit-bihar-bengal-inaugurate-projects-worth-crores-lay-foundation-stone/">पीएम

मोदी का झारखंड दौरा शुक्रवार को, बिहार, बंगाल भी जायेंगे, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे

सामुदायिक पुलिसिंग का भी आयोजन

अभियान के क्रम में एसपी ने ग्रामीणों से बात की. साथ ही उनकी मूलभूत समस्याओं को जाना. एसपी ने जल्द ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिये. अभियान के क्रम में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पोलिंग बूथ का निरीक्षण भी किया. इसी क्रम में ग्राम जुरनी के ग्रामीणों और बच्चों के बीच सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बैग, कॉपी, स्टूमेंट बॉक्स, ग्रामीणों के बीच कंबल और आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया.  साथ ही मुख्यधारा से भटके लोगों को वापस मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-29-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।29 FEB।।हेमंत मुद्दे पर भिड़े इरफान-बाउरी।।गैंगस्टर बाबा परिहस्त की देवघर जेल में मौत।।झारखंड में कोर्ट और जेलों की सुरक्षा पर सवाल।।बिहार में अपराध नियंत्रण बिल पास।।शाहजहां शेख अरेस्ट, संदेशखाली में जश्न।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही